आपत्तिजनक हाल में प्रेमी प्रेमिका के मिलने पर गांव वालों ने की जगहँसाई

प्रेमी प्रेमिका के परिजनों का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते रंगरेलियां मनाते पकड़े जाने पर परिजनों ने दोनों के सिर मुंडवा चेहरे पर कालिख पोती। उसके बाद दोनों को जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में ढोल मंजीरा बजाकर घुमाया। पूरे मामले में गांव के प्रधान के दखल के बाद ग्रामीणों ने दोनों को छोड़ दिया। मामला कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बनियानी गांव की है। 5 बच्चों की मां यह विधवा महिला को दिव्यांग प्रेमी के साथ रँगरेलियां मनाते परिजनों ने पकड़ लिया था। रात में पहले दोनों को जमकर पीटा फिर कमरों में बन्द कर दिया। सुबह दोनों के परिजनों में ग्रामीणों के साथ मिल उन्हें सबक सिखाने का निर्णय लिया। फिर क्या था गांव वाले ही पुलिस और जज बन गये। महिला का पूरा सिर मुंडा किया गया और प्रेमी के सिर पर चौराहा बनाया गया। दोनों के चेहरे पर कालिख पोत, जूते की माला पहनाई और डुगडुगी बजाकर पूरे गांव में घुमाया गया। दोनों को तालिबानी सजा देकर ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ दिया। सामाजिक उत्पीड़न के बाद दोनों डर के मारे घर से बाहर निकलने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं। पुलिस को भी पूरे मामले की कोई जानकारी नही है। देखना होगा कि जानकारी होने पर पुलिस इस तालिबानी इंसाफ करने वाले ग्रामीणों पर क्या कार्यवाही करती है।


Featured Post

राष्ट्र निर्माण में शिल्पकार की भूमिका निभाता है श्रमिक: वैभव चतुर्वेदी चार सौ श्रमिकों को वैभव ने किया सम्मानित  दिया पंजीयन प्रमाण पत्र व ...